ओड़िशा राजनीति से दुःख की खबर : एक विधायक की मौत, और एक कोरोना पॉजिटिव
भुवनेश्वर: ओडिशा की राजनीति में आज एक दुखद दिन है। लंबे समय से बीमार चल रहे जगतसिंहपुर जिले के तिरतोल विधायक बिष्णु दास का आज निधन हो गया। श्री दास का लंबे समय से इलाज चल रहा था। वही दूसरी और बालेस्वर जिले के नीलगिरी विधायक सुशांत नायक कोरोना पॉजिटिव पाये गये।
आज ये दो समाचार ओडिशा राजनीति और राज्य में चर्चा का विषय है। विष्णु दास की मौत की खबर के बाद उनके समर्थकों, पार्टी के सदस्यों और स्थानीय लोगों में शोक की छाया डाल दी है। दूसरी ओर, विधायक सुशांत नायक की कोरोना पॉजिटिव की खबर ने उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों के मन में भय का माहौल पैदा कर दिया है।