भुवनेश्वर, बडे हर्षोल्लास के साथ यह खबर आपको प्रसारित कर रहे हैं कि आपकी अपनी “क्रांति ओडिशा” ओडिशा की नंबर 1 डिजिटल मीडिया के हिसाब से चयनित की गयी है.
त्रोनिष्क वेयर (Tronixware Design & Research Lab PVT LTD.) नामक एक आइटि
डिजिटल कंपनी द्वारा यह चयनित किया गया है. कंपनी की तरफ से एक चयन समिति का गठन होकर विभिन्न प्रक्रियाओं द्वारा राज्य में सक्रिय सभी डिजिटल मीडिया का सर्वे किया गया था. इस सर्वे के द्वारा चयन
समिति को जानकारी मिली कि वर्तमान समय में ओडिशा में क्रांति ओडिशा सर्वाधिक लोकप्रिय डिजिटल मीडिया चैनल है.
यह चयन प्रक्रिया सच्चाई, निडरता से खबर प्रसारण, उच्च कोटि का तथ्यात्मक लेख और सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण पाठक संख्याओं पर आधारित था. चयन समय में देखा गया कि वर्त्तमान समय में क्रांति ओडिशा के पाठकों की संख्या बहुत अधिक है और इसकी खबरों को ज्यादा लोग पढते हैं. हर दिन हजारों लोग क्रांति ओडिशा की खबरों को लोग पढने में रुचि दिखाते हैं, ऐसा सर्वे में सामने आया.
एक आइटि और डिजिटल कंपनी द्वारा स्वच्छ प्रक्रिया से चयन कर 1 नंबर डिजिटल मीडिया का क्रांति ओडिशा को चयन करना, हमारे लिए गर्व और गौरव की बात है, ऐसा मुख्य संपादक अभिषेक जोशी का कहना है.
सूचित किया जाता है कि अगले सप्ताह कंपनी की तरफ से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा, उसी में क्रांति ओडिशा को सम्मानित किया जायेगा.