बीजू महिला जनता दल, कटक ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का धूम धाम से पालन किया

Advertisement
Advertisement
Click for Any Complaint Regarding This News
AAA Online Services

कटक : बीजू महिला जनता दल कटक ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का पालन बहुत ही धूम धाम से बीजू महिला दल कटक अध्यक्ष अनिता बेहरा के संचालन में सम्पन हुवा, जिसमें मुख्य रूप से सांसद भर्तृहरि महताब , प्रस्तावित राज्य सभा सदस्य सुभाष सिंह ,पूर्व बरबाटी विधायक एवं कटक बीजू जनता दल अध्यक्ष देवाशीष समांतराय महिला जिलाध्यक्ष सुभद्रा , बीजू जनता दल मधु बाबु , रंजन बिस्वाल, बीजू जनता महिला दल कटक की कार्यकारी अध्यक्ष संपत्ति मोड़ा , विभिन्न वार्ड कॉरपोरेटर,बहुत सी नारी नेत्री गण सहित करीब पन्द्रह सौ (१५००) से अधिक महिलावो ने उपस्थित रहकर महिला दिवस का पालन किया , सुभाष सिंह एवं देवाशिष सामंतराय ने अपने सम्बोधन में बताया कि किस – किस प्रकल्पों को ओड़िशा के मुख्य मंत्री नवीन पटनायक ने महिलाओ के लिय आयोजित किए हैं, जिसका लाभ प्रदेश की हर वर्ग की साधारण से साधारण महिलाएँ आसानी से प्राप्त कर सकती हैं, इतना ही नहीं उन्होंने अपने मंत्री मंडल में भी महिलाओ को विशेष स्थान दिया है।

सुभद्रा दास , अनिता बेहरा एवं श्रीमती सम्पत्ति मोड़ा ने अपने व्यक्तव में कहा हम मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक क़े कार्य प्रणाली के ऋणी है, उनके द्वारा महिला के प्रति सम्मान की भावना को हृदय से प्रणाम करते हैं ।

Please Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *