पाकिस्तान ने 550वें प्रकाश पर्व की याद में सिक्का जारी, करतारपुर आने वाले श्रद्धालुओं को दिया जाएगा

Advertisement
Advertisement
Click for Any Complaint Regarding This News
AAA Online Services

पाकिस्तान सरकार ने बुधवार को गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की याद में चांदी का सिक्का जारी किया है। 50 रुपए मूल्य का यह विशेष सिक्का करतारपुर स्थित दरबार साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को दिया जाएगा। प्रधानमंत्री इमरान खान ने फेसबुक पर सिक्के की फोटो शेयर की।

सिक्के पर एक तरफ अंग्रेजी में‘‘550वीं जयंती समारोह श्री गुरु नानक देवजी 1469-2019’ लिखा है और गुरुद्वारा दरबार साहिबकी छवि उकेरी गई।जबकि, दूसरी ओर सिक्के का मूल्य 50 रुपए के साथउर्दू में यही लिखा है और चांद-सितारा उकेरा गया। गुरु नानक देवजी का जन्म पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के ननकाना साहिब में 15 अप्रैल 1469 को हुआ था। इस साल 12 नवंबर को गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व मनाया जाएगा।

Please Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *